पियुष चन्देल, अलीराजपुर
=

अलीराजपुर के पटेल पब्लिक स्कूल का सी.बी.एस.ई. 12वी कक्षा का परिक्षा परिणाम घोषित हो गया, जिसमें विद्यालय की मेरिट लिस्ट में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करके केयूष परवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ की जे.ई.ई. मेंस परिक्षा में 94.3 एंव गणित में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एंव राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा स्नेहा माहेश्वरी ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कीए एंव गणित में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के एक अन्य छात्र आर्यन जैन ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों की सफलता पर विद्यालय के चैयरमेन महेश पटेल एंव अध्यक्षा श्रीमती सेना महेश पटेल ने छात्रों और उनके अभिभावको को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र आलीराजपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगें। विद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्ण चन्द्र उपाध्याय ने छात्रों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि विद्यालय में विज्ञान विषय में गतिविधियाँ वर्ष भर सुचारू रूप से चलने के कारण ही छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, इन प्रतिभावान छात्रों का भविष्य निश्चित ही उज्जवल हैं। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *