रितेश गुप्ता@थांदला स्थानीय सिविल हॉस्पिटल थांदला में लायंस क्लब द्वारा प्रोटेक्शन केबिन भेंट किया गया। लायंस क्लब थांदला के सदस्यों दिनकर वाजपेई ,ऋषि भट्ट एवं सावन गर्ग द्वारा क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए मेघनगर से बनवाए गए सैंपल कलेक्शन प्रोटेक्शन केबिन को सिविल हॉस्पिटल थांदला के बीएमओ अनिल राठौड़ , डॉक्टर कमलेश परस्ते ,डॉक्टर मनीष दुबे एवं स्टाफ की उपस्थिति में भेंट किया गया । लायंस क्लब के ऋषि भट्ट ने बताया कि कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए ब्लड सैंपल लेने हेतु बनाया गया यह स्पेशल केबिन, लैब टेक्नीशियन को सैंपल लेने में सुविधाजनक रहेगा व इससे संक्रमण का भय भी कम होगा एवं सुविधाजनक तरीके से सैंपल लिए जा सकेंगे। Post navigation गेहूं उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में आज से गेहूं खरीदी शुरू अनाज व्यापारी के क्या खबर आई मीटिंग से