राहुल पंचाल, काकनवानी काकनवानी में तृतीय मासपारायण का आयोजन श्रावण के प्रथम दिन शनिवार से शुरू होगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिद्धेश्वर शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में तृतीय मासपारायण का आयोजन पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिद्धेश्वर महादेव रामायण मंडल द्वारा सुंदर प्रस्तुति सतत एक महीने तक दी जाएगी। कार्यक्रम में सिद्धेश्वर मित्रमंडल का विशेष सहयोग रहा। घर घर होने वाली इस मासपारायण को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। Post navigation अब चेक देने के पहले अच्छी तरह सोच समझ ले, क्योंकि कल आ गया है और कड़ा कानून अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति नि:शक्तजनों की शिक्षा समिति में सीमा त्रिवेदी को मिला स्थान