आलीराजपुर। आज ग्राम पंचायत मोराजी में जनजाति विकास मंच सोंडवा की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का कैंप रखा गया है। जिसमें शासन द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। जनजाति विकास मंच के कार्यकर्ता मनोज जुकटिया छकना निगवाल और जन साहास की टीम बालू जी डुडवे किशन जुकटिया जानिया निगवाल ग्रामीण सहयोगी नानसिह निगवाल(सरपंच ) जैराम निगवाल खेमसिंह डोडवे लालसिंह डोडवे विकास निगवाल रीनू निगवाल ज्योति निगवाल सहयोग किया। जिसमें 150 लोगों ने भागीदारी की है,महिला और पुरुष ,जब भी आप मजदूरी करने के लिए पलायन करते हैं तो कार्य स्थल और कार्य की पूर्ण जानकारी, कार्य का प्रकार , प्रतिदिन मजदूरी और समय। ठेकेदार का नाम पता मोबाइल नंबर, ,कार्य स्थल का पता ग्राम पंचायत में पंजीयन कराना है। मजदूर हेल्पलाइन नम्बर 180012011211 महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 के बारे में बताया गया है।ONORC के बारे में जानकारी दी गई है।सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है – पेंशन,संबल कार्ड,ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड,KYC आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जनजाति विकास मंच द्वारा कैंप रखा गया जिसमें 80 ई श्रम कार्ड और सबल कार्ड 16 बनाए गये। Post navigation नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, शपथ ग्रहण में कैबिनेट मंत्री भी हुए शामिल जिम्मेदार मर्दानगी अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम, कलेक्टर-एसपी हुए शामिल