अर्पित चोपड़ा @ खवासा खवासा बामनिया के मध्य सातेर घाटी पर एक ट्रेलर RJ09GB8772 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है वहीं क्लीनर को भी चोटें आई है। घटना की सूचना पर खवासा और बामनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस से दोनों को उपचार हेतु रवाना किया। ट्रेलर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटनास्थल बामनिया चौकी क्षेत्रान्तर्गत होने के बाद भी खवासा चौकी प्रभारी सुशील पाठक सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु रवाना करने में मदद की। Post navigation पिपलौदा लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश : दाहोद गैंग के तीन लुटेरे पुलिस गिरफ्त में वालपुर भगोरिया में विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने ढोल और मांदल की थाप पर नृत्य कर बांधा समां