आलीराजपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत खेरियामाली,संदा, डूंगलावानी से ककदबारी तक 15.52 किलो मीटर बनेगी। शुक्रवार को लोकसभा रतलाम झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्रके सांसद गुमानसिंह डामोर ने चंद्रशेखर आजाद नगर मंडल (भाजपा) के ग्राम काकडबारी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 1403.52 लाख की खेरियामाली सन्दा, डूंगलावानी से काकाडबरी मार्ग का नवीनीकरण कार्य जिसकी लंबाई 15.52 किलो का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जोबट की विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर , जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, जिला पंचायत सदस्य काबू नरसिंग ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला , सरपंचगण एवं पार्षदगण सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने नारेबाजी कर निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा पुलिस ने चोरी किए गए 2 मोबाइल 24 घंटे के अंदर जब्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार