फिरोज खान@अलीराजपुर

क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर क्षेत्र में विकास कार्य के भूमि पुजन में पहुंचे । जहां क्षेत्र वासियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथी भाई पिता वासना भाई मालमसुरी रिगोल पर आने का आग्रह किया। सांसद डामोर ने उस आग्रह को कबुल कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की लगी प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल व पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, एसडीएम अखिल राठोड़ सहित पुरा प्रशासन अमला साथ में था ।

पूर्व मंत्री अन्तर आर्य ने प्रतिमा का किया था अनावरण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथी भाई की प्रतिमा का अनावरण इसी माह 16 अक्टूबर 2015 को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्तर आर्य व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चोहान की अध्यक्षता में हुआ था । तब से लेकर आज तक यहां दुर दराज के लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर आशिर्वाद लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *