शान ठाकुर, पेटलावद

मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा सांदीपनि खेल परिसर पेटलावद में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर तीन दिवसीय एक घंटा खेल के मैदान में अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय कहार भाजपा मंडल अध्यक्ष पेटलावद, महेश भामदरे उप निरीक्षक पेटलावद, पूरालाल चौहान प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय पेटलावद, लॉयंस क्लब पेटलावद ग्रेटर से रविराज पुरोहित, सुरेश पुरोहित, राजेश यादव, वीरेंद्र भट्ट, गौरसिंह कटारा पैसा जिला समन्वयक, आशीष बाविस्कर, पंकज मालवी मेरा युवा भारत झाबुआ एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान हेमराज गणावा युवा समन्वयक पेटलावद ने बताया कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती मना रहे हैं। उनकी अद्वितीय प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण ने हमें गर्वित किया है।

संजय कहार ने खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में बताया कि आइए हम खेल दिवस के अवसर पर अपने खेल कौशल को विकसित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। महेश भामदरे ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को अपने अनुभव साझा किए और बताया कि खिलाड़ियों को खेल खेलते समय किस प्रकार सतर्क रहना चाहिए।

लॉयंस क्लब पेटलावद ग्रेटर से रविराज पुरोहित ने बताया कि युवाओं को खेल में आगे बढ़ते हुए विभिन्न विभागों में सेवा देने के लिए सरकार द्वारा खेल कोटे की व्यवस्था की गई है।

योगेंद्रदंत पुरोहित खेल शिक्षक पेटलावद ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया और खिलाड़ियों को मिलने वाली शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। मंच संचालन पंकज मालवी द्वारा किया गया। अंत में, सभी विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *