आलीराजपुर। जिले की अग्रणी सामाजिक सहयोग संस्था सहयोग गार्डन में दिनांक 1 जून 2022 को सहयोग मार्शल आर्ट एकेडमी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूपेंद्र बघेल (जिला खेल अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग, अलीराजपुर) एवं विशेष अतिथि पिंकेश राठौड़ द्वारा गणेश पूजन द्वारा हुआ।

तत्पश्चात  कुक्षी से पधारे सीनियर तेंग सु डो कोरियन कराते खिलाड़ियों- युवराज बघेल, चाहत माली, लक्ष्य भायल, राज्यवर्धन मुवेल द्वारा मार्शल आर्ट की विधाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षक मास्टर संजय पवार (ब्लैक बेल्ट 5 डान) द्वारा तेंग सु डो, ग्रेपलिंग, फिटनेस, योग एवं डाइट विषय पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा है और बचपन खेलों के बिना अधूरा है। निश्चित ही मार्शल आर्ट के क्षेत्र में हमारे क्षेत्र खिलाड़ी इतिहास रचाएंगे। पिंकेश राठौर ने कहा- मार्शल आर्ट जैसे खेल बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाते हैं। उनमें स्वास्थ्य, आदर, अनुशासन, साहस, आत्मरक्षा जैसे गुणों का विकास करते हैं। ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप बेलग्रेड, सर्बिया प्रतिभागी युवराज बघेल का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। प्रशिक्षक पंवार ने बताया पहले दिन 15 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अंत में पवार ने अतिथियों एवं दीपक दीक्षित का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *