अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट-
सहकारिता कर्मचारी महासंघ जिला ईकाई अलीराजपुर की आज 12वे दिन भी हड़ताल जारी रही आज विरोध प्रदर्शन स्वरूप सभी संस्थाओं के कर्मचारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधी एवं काला तिलक लगाकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रमोद वाणी द्वारा बताया गया आगामी 7 मार्च को संस्था के सभी कर्मचारी विरोधस्वरूप रैली निकालेंगे। यह रैली धरना प्रदर्शन स्थल से कलेक्टर कार्यालय होते हुए सहकारिता उपायुक्त कार्यालय जाकर ज्ञापन का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *