प्रतीक रावत @ अलीराजपुर अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के सुखी बावड़ी गांव में एक शख्स ने अपनी ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी । ग्रामीणों के घेरने पर वह एक घर में जाकर छुप गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। मृत महिला का नाम 25 वर्ष की चमेली बताया गया है तथा वह दो बच्चों की मां है। पुलिस ने चमेली की मौत की पुष्टि की है और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की बात कही है । Post navigation महिला संबंधी मात्र एक अपराध पर हाई कोर्ट जबलपुर ने किया रासुका कन्फर्म शांति समिति की बैठक में क्या हुआ निर्णय पढ़िए