जितेंद्र वर्मा, जोबट नगर के थाना क्षेत्र के सोनी मोहल्ला तिराहे पर हुई घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश दिखाई दिया। आज शुक्रवार को लगभग 11:30 बजे के बीच R.j ज्वेलर्स दुकान पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों के द्वारा बंदूक वह फालिया की नोक पर की गई लूटपाट की घटना से नाराज जोबट नगर के व्यापारी ने जोबट पुलिस की कार्यप्रणाली का विरुद्ध जताते हुए धीरे-धीरे दुकान बंद की। सोनी मोहल्ले में घटी घटना को लेकर जहां पर कुछ घंटे पहले R. Jज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों के द्वारा बंदूक की नौक और फालिया के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अज्ञात बदमाश के द्वारा दुकानदासे लगभग 5 किलो से अधिक गहने लुटेरे लूट ले गए। जब दुकान पर बैठी महिला के द्वारा अज्ञात लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरे ने अपने साथ ले हुए हथियार से महिला को भी घायल कर दिया गंभीर चोट आने पर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। लूट की खबर धीरे-धीरे जोबट नगर में फैलती गई। घटना से नाराज जोबट नगर के व्यापारीने जोबट पुलिस की कार्यप्रणाली का विरुद्ध जताते हुए व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। Post navigation जोबट में दिन दहाड़े डकैती, 5 किलो से अधिक के गहने लूट ले गए जोबट की घटना और जिले बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, एसडीओपी को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा