झाबुआ लाइव के लिए पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट
15 अक्टूबर को को जिला पाटीदार समाज की बैठक गायत्री शक्ति पीठ पेटलावद रखी गई जिसमें जिला कार्य समिति, तहसील समिति पेटलावद व थांदला के कार्यकर्ता द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष गेंदालाल पाटीदार ने बताया कि ग्राम सारंगी में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर सभी समाजजन सारंगी कृषि उपज मंडी में एकत्रित होकर वहां से गांव में भव्य रैली निकाली जाएगी व महासभा का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पाटीदार ने समाज से अपील कि कि महिलाओं-पुरुषों के साथ-साथ विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में रैली में सहभागिता करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *