अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है तो इसे समय पर ही निपटा लें क्योंकि इस त्योहारी सीजन में बैंक लगातार चार दिन छुट्टी पर रह सकते हैं। आपको बता दे 29 सितंबर को नवमी और 30 सितंबर को दशहरा होगा। इन दोनों दिन बैंकों की छुट्टी होगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को रविवार है और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है ऐसे में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इसलिए आप बैंक से संबंधित सभी जरूरी काम 29 सितंबर से पहले ही निपटा लें। इससे पहले भी दो दिन बंद रहेंगे बैंक लगातार चार दिन बंद रहने के पहले बैंकों मे दो दिन छुट्टी रहेगी। 23 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 24 सितंबर को रविवार है। इसलिए दोनों दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। Post navigation माहेश्वरी समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, धूमधाम से की माता जगदंबा की स्थापना आज के प्रमूख अखबारों ने झाबुआ – अलीराजपुर जिले के किन मुद्दो को प्रमूखता से उठाया है पढिऐ समीक्षा के साथ