मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ जोबट मार्ग पर आज तीन मोटरसाइकिल सवार एक पिकअप वाहन के पिछले टायर के फूट जाने के कारण असंतुलित हो गई जिस से घबराकर तेज गति से आ रहे ये तीन युवक मोटरसाइकिल सहित उछलकर सड़क किनारे जा गिरे जिससे वह घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया बताते हैं कि 108 का चालक वाहन पर नहीं होने के कारण एक ग्रामीण उसे चलाकर आंबुआ अस्पताल तक लाया यहां पर 108 का चालक (पायलट) आया तथा वाहन लेकर थाने पर चला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जोबट की ओर से एक मोटरसाइकिल टीवीएस अपाची नं. एमपी 45 एमएल 6080 आंबुआ की ओर आ रही थी जिस पर तीन युवक अजय लक्ष्मण (15) नि. जोबट, विजय शंकर (20) तथा गोविन्द राजेश (22) नि. उदयगढ़ सवार थे आम्बुआ स्थित पुराने पत्थर कारखाने के सामने अंधे मोड़ पर अचानक सामने से एक पिकअप वाहन नं. एम.एच 05 बी.एच 0317 आ गई उसके वाहन चालक ने मोड़ पर वाहन दूरी की बजाय पास से वाहन मोड़ दिया जिस कारण सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने हेतु ब्रेक लगाना चाहा तो उसका पिछला टायर फट गया वाहन लहरा जाने से मोटरसाइकिल सवार मोटर साइकिल सहित उछलकर दूर जा गिरे जिस कारण मोटरसाइकिल कई स्थानों टूट फूट गई एवं तीनों युवक घायल हो गए घटना की सूचना तिराहे पर खड़े एक युवक ने डायल 108 को दी तो पता चला कि वाहन का पायलट (चालक) वाहन पर नहीं है मजबूरन वाहन पर तेनात सहायक चिकित्सक वाहन चलाकर घटनास्थल पर आया यहां से एक निजी चालक को समझा कर वाहन 108 को आम्बुआ अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार किया गया इसके आधे घंटे बाद 108 का पायलट (चालक) अस्पताल आया तथा वाहन लेकर चला गया उसने यह भी नहीं पूछा कि घायलों को कहीं अन्य जगह (अस्पताल तो नहीं ले जाना है) घायलों के परिजन आम्बुआ आ कर निजी वाहन से उदयगढ़ ले गए जहां पर उनका उपचार हो रहा है वाहन पिकप एवं मोटरसाइकिल थाने पर रखी गई है समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं कराई गई थी Post navigation संगीतमयी भागवत ज्ञान गंगा 12 अगस्त से होगी प्रारंभ, 50 लाख शिवलिंग निर्माण करने का अनुमान नवजात कन्या को सुकन्या का खाता खोलकर बचत खाते की पासबुक की भेंट