शान ठाकुर, पेटलावद शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम दुलाखेड़ी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार असलिया निवासी बहादुर अमलियार और उनकी की पत्नी रंगली अमलियार घायल हो गए। दंपति पेटलावद से अपने घर जा रहे थे, इस दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को पुलिस वाहन की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जंहा डॉक्टरों द्वारा घायलो का इलाज किया जा रहा है। Post navigation सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर पेटलावद में डॉक्टर के बंगले के परिसर मिला युवक का शव