रक्षित मोदी, छकतला दिनांक 29/01/2021 को ग्राम अंबाजा के नकटी फलिया प्राथमिक विद्यालय अंबाजा के शिक्षक कंबू अवस्या और पालक शिक्षक संघ समिति के सभी सदस्य और और ग्राम अंबाजा के ग्रामीणजन संस्था कन्या माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल छकतला में किए गए नवाचार और संस्था के विकास के लिए किए गए कार्यों का अवलोकन करने के लिए उपस्थित हुए जिसमें संस्था में किए गए कार्य में छकतला के ग्रामीणों एवं पालक शिक्षक संघ द्वारा किए गए कार्य को देखा और सभी ने अपने गांव अंबाजा की संस्था प्राथमिक विद्यालय नकटी फलिया में ऐसे कार्यों की शुरुआत करने करने की बात कही ग्राम अंबाजा ग्रामीणों में शिक्षक कम्बु अवास्या के साथ देव, पंकज, रतन, जगन, अशोक ,कुशाल, रज्जू, बालू ,सूरदास, रामा,दिलीप सहित 25 से 30 ग्रामीण जन उपस्थित रहे और संस्था में भ्रमण कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्था के एसएमसी के अध्यक्ष नानजी कनेश प्रभारी प्राचार्य छितुसिंह बामनिया के सभी शिक्षकों ने स्कूल परिसर एवं अन्य कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी Post navigation बंटी सोनी की भजन संध्या 30 जनवरी को, श्याम प्रेमियों का लगेगा हुजूम 7 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में जयस एवं समस्त आदिवासी संगठन ने सौंपा ज्ञापन