झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट-
पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन प्रतिबंध पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए संकल्प ग्रुप ने एक और कदम सामाजिक सरोकार की और बढ़ाया है। आज रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए 11 हजार 500 रुपए का ड्राफ्ट कलेक्टर आशीष सक्सेना को दिया गया, जिसमे संकल्प ग्रुप के 24 सदस्यों ने अपनी ओर से राशि एकत्रित कर दी गई। इस दौरान भारती सोनी, मंजू मिस्त्री, शालिनी जैन, स्वाति सुराणा, रजनी पाटीदार, दीपिका सिंगाडिय़ा, राधा चौहान, सुनीता आचार्य, आशा त्रिवेदी, शीतल जादौन, संगीता शाह, ज्योति त्रिवेदी, सपना गुप्ता, निवेदिता सक्सेना, योगेंद्र सोनी, कृष्णा तिवारी, रेनू घोड़ावत, तोषी वीरेंद्र ठाकुर, सुमन विपुल पांचाल, रागिनी राठौर, तृप्ति सोनी, जितेंद्र राठौर, दीपा सोनी, ओमप्रकाश सोनी द्वारा यह राशि रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *