झाबुआ। श्री हाटकेश्वर महादेव शिव मंदिर सेमलिया धाम में 32 वार्षिक समारोह मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। समारोह 8 नवंबर को मनेगाI इस दिन सुबह 8:00 बजे अभिषेक हवन और पूजा की जाएगी। 10:00 से 12:00 बजे तक भजन कीर्तन होंगे। दोपहर 12:00 बजे संतों के सानिध्य में हाटकेश्वर महादेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दिन में महाआरती और गुरु सत्संग तथा प्रसादी का आयोजन रखा गया है। शाम 6:30 बजे समारोह का समापन होगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समारोह शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। Post navigation मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में माली समाज ने अन्नकूट का आयोजन किया