मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ मारुति नंदन पवन पुत्र अंजनी के सपूत तथा श्री राम भगवान के प्रिय भक्त महाबली श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जुलूस, मंदिर में हवन, सुंदरकांड, आरती के बाद विशाल भंडारा संपन्न हुआ। भगवान श्री राम की भक्ति में हमेशा लगे रहने वाले राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आम्बुआ में एक विशाल बाइक रैली केसरिया ध्वज से सुसज्जित होकर कस्बे में डीजे की धुन पर निकाली गई जिसमें युवाओं का जोश देखने लायक था। रैली कस्बे से होकर संकट मोचन दरबार (गांधी आश्रम चौराहा) पर पहुंची जहां पर महाआरती की गई उसके पूर्व श्री हनुमान जी को विशेष प्रकार का चोला चढ़ाया गया हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ किया जाकर पंडितो द्वारा यज्ञ हवन कराया गया तथा आरती उपरांत महा प्रसादी के रूप में भंडारा किया। पुजारी श्री श्री 1008 चंद्रेश भारती ने पूजा अर्चना की कार्यक्रम में संकट मोचन दरबार समिति के सदस्य का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम में आम्बुआ के अतिरिक्त अलीराजपुर, नानपुर, आजाद नगर, जोबट, बोरझाड़ आदि स्थानों से सैकड़ों हनुमान भक्तों ने भाग लिया। Post navigation नानपुर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव