राज सरतलिया, पारा पूण्य सम्राट लोकसंत आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयंतसेंसुरीश्वर के दिव्याशीष से व द्वय पट्टधर वर्तमानाचार्य गच्छाधिपति नित्यसेंसुरीश्वरव आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वर के आशीर्वाद से पारा संघ के पदाधिकारियों का चयन गुरु मन्दिर में हुआ। कवि हृदय भारत रत्न प्रखर राष्टवादी विचारक.. पुर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन पर गुरूमन्दिर में जैन समाज की ओर से श्रद्धांजलि एवं नमन करके उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मोन रखा। पश्चात चयन प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें पर्यवेक्षक संघवी नगीनलाल छाजेड़, व वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश रांका की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नवीन चयन से पहले पूर्व अध्यक्ष मनोहर छाजेड़ ने अपने कार्यकलापों को विस्तार से बताया. पूर्व महामंत्री राजेन्द्र कोठारी, प्रकाश रांका, सुरेश कोठारी ने संघ के प्रति अपनी बात रखी। परिषद परिवार की ओर से पूर्व चारो पदाधिकारियो का अभिनंदन किया।ततपश्चात श्री संघ के नवीन पदाधिकारीयो का चयन शुरू हुआ जिसमें श्रीसंघ अध्यक्ष-प्रकाश तलेसरा, उपाध्यक्ष-माणक पँवार, महामंत्री-प्रकाश छाजेड़, कोषाध्यक्ष-धनराजमल व्होरा को सर्व सहमति से चुना गया। नूतन श्रीसंघ अध्यक्ष ने तन, मन, धन से श्री संघ के हरेक कार्य को करने की बात कही। शपथ ग्रहण पर्यवेक्षक प्रकाश रांका ने नूतन पदाधिकारियो को गुरूमन्दिर में ददगुरुदेव राजेंद्रसूरीश्वरजी गुरुदेव के समक्ष सच्ची निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। पूर्व श्रीसंघ अध्यक्ष मनोहर छाजेड़,परिषद अध्यक्ष दिलीप कोठारी, महामंत्री अनोखीलाल नाहटा, अमृतलाल पोखरना,राजेन्द्र पगारिया,महेंद्र व्होरा, अनोखी लाल तलेसरा, दीपेश पोखरन, मुकेश पगारिया,रिंकु छाजेड़,मनोज कोठारी, अंतिम भण्डारी, ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी। Post navigation घर में कार्य कर महिला की सर्पदंश से मौत भारत रत्न अटलजी को अर्पित की श्रद्धांजलि