हरीश राठौड़, पेटलावद सावन माह के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में विशेष भीड़ देखी गई विशेषकर नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा जिसके चलते भीड का क्रम सुबह से लेकर देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही पातालेश्वर महादेव मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा। निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक किया गया। मंशा महादेव व्रत भी प्रारंभ- इसके साथ ही मंसा महादेव व्रत भी प्रारंभ हो गया है जिसके लिए भी भक्तों ने शिव मंदिर पर सुबह से पूजन का क्रम प्रारंभ कर दिया था। नगर में लगभग 2000 श्रद्वालु मंशा महादेव का व्रत करते है जिसमें हर सोमवार भगवान की पूजा की जाती है। यह व्रत दीपावली की चतुर्थी तक चलता है इसके बाद इसकी पूर्णाहुति होती है। Post navigation भगवान काशी विश्वनाथभव्य शाही सवारी निकली, कड़ाबीम तोप, अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र स्कूल में दो छात्रों के बीच हुई आपस में मारपीट के बाद एक की हालत गंभीर, स्कूल प्रशासन के रवैये क्षुब्ध परिजन ने की कार्रवाई की मांग