शान ठाकुर, पेटलावद शहर के बदनावर मार्ग पर शॉर्ट सर्किट के कारण एक खेत मे आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पेटलावद निवासी किसान मुकेश आईदान मुलेवा के खेत पर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास रखी लकड़ियों और खेत में मौजूद अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने लगी, जिससे खेत पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों में खेत पर रखी लकड़ियां और अन्य उपयोगी कृषि सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने एवं फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। किसान मुकेश मुलेवा ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी प्रकार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से किसानों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था की जांच कराने और संबंधित विभाग से आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। Post navigation झाबुआ लाइव की खबर का असर: विकलांग के घर फिर जली बिजली लायन अनिल शर्मा ‘रीजन चेयरपर्सन’ के गरिमामयी पद पर मनोनीत