झाबुआ। जिले की प्रात:कालीन लगने वाली समस्त शासकीय-अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल के शाला लगने के समय में कलेक्टर ने बदलाव किया है। यह बदलाव कलेक्टर ने शीतलहर चलने के कारण किया है। यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने जिले की सभी स्कूलों को जारी कर दिए हैं, जिसमें 14 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले की सभी स्कूलों का समय अब 9 बजे से नियत किया गया है। वहीं दोपहर में लगने वाली स्कूलों का समय यशावत रहेगा। Post navigation दूषित जल से पशुओं-खेतों में हो रहा नुकसान मिशन सुप्रभात कार्यक्रम में डीएसपी बामनिया ने कहा-बालिकाएं घबराए नहीं, पुलिस उनके साथ है