जोबट। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कलम सिंह डावर (40 वर्ष) का शनिवार, 21 मार्च को अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

डावर अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे विद्यार्थियों और सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार एवं गायत्री परिवार स्तब्ध रह गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव उबलड़ में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *