चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा की स्थापना 2011 में हुई थी। महाविद्यालय में तीनों संकाय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय संचालित है। कला संकाय की परीक्षा विगत् 6 वर्ष से भाबरा मे ही संचालित हो रही है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षा शासकीय महाविद्यालय आलीराजपुर में हो रही थी। महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एस.डोडवे के अथक प्रयास एवं दिनेश बडोले के सहयोग से विज्ञान संकाय का परीक्षा केंद्र भाबरा हो गया है। विज्ञान संकाय का परीक्षा केंद्र होने से अब भाबरा महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही आने -जाने हेतु समय की बचत होगी परीक्षा केंद्र बनने से भाबरा महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ में खुशी की लहर है। Post navigation बारह आराधकों ने तेला तप के सामूहिक प्रत्याख्यान ग्रहण किए वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत पुलिस ने की कार्रवाई