आलीराजपुर। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी महिला एवं बाल विकास सुश्री प्रियांशी भंवर द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जोबट में किया गया । इस दौरान परियोजना अधिकारी जोबट सुश्री मीना रावत द्वारा महिला अधिकारों एवं ऑनलाईन अपराधों एवं शासन द्वारा चलायी जा रही अनेक योजनाओं के बारे में की जानकारी दी गई । डॉ. एच. सी. नायक द्वारा ने बताया कि कितने भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी साझा न कर साथ ही कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर निसंकोच अपने परिवारजन को सूचित करें । साथ ही सतर्क रहे और अपने अधिकारों को जाने । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.आर.भुरिया श्रीमती प्रमिला चौहान विद्यार्थीगण उपस्थित थे । Post navigation कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम भैरूघाट टोल टैक्स के समीप यात्री बस हादसे का शिकार !