हरीश राठौड़, पेटलावद शर्मा कमेटी की अनुशंसा के आधार पर अपनी 23 सूत्री मांगों को लागू करवाने के लिए मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय/मंत्रालय कर्मचारी संगठन 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गया। इसी क्रम में पेटलावद के समस्त विभागों के लिपिक कर्मचारी भी तहसील अध्यक्ष आर.सी अटकान(चौधरी) उपाध्यक्ष एस डी राठौर, कोषाध्यक्ष नानूराम मोरी वह सचिव आरसी धमजी के नेतृत्व में हडताल पर बैठ गये। रिमझिम बारिश के बीच तहसील प्रागंण मे बैठे हडताल पर इसी कम्र में पेटलावद के समस्त विभागो के लिपिक कर्मचारी भी तहसील अध्यक्ष आरसी अटकान उपाध्यक्ष एस. डी राठौर, कोषाध्यक्ष नानुराम मोरी वह सचिव आरसी धमजी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के सामने स्थित बगीचे मे हडताल पर बैठ गये। जिस समय कर्मचारी हडतालप पर बैठे थे उस समय क्षैत्र मे रिमझिम बारिश का दौर चल रहा था। लेकिन कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रखा। ग्रामीण हुए परेशान पेटलावद में सोमवार को प्रशासनीक की दष्टि से मुख्यालाय होने के साथ ही साथ सभी विभागो के कामकाज अनुमन सोमवार को हाट का दिन होने से अधिंकाश कामकाज समापादित होते है। और सोमवार को दुरुस्त ग्रामीण क्षैत्रो से ग्रामीण लोग अपना सरकारी कामकाज निपटाने के लिए सोमवार को विशेष रूप से आते हे किन्तु सोमवार को लिपिकों की हड़ताल होने के चलते अधिकांश विभागों में सन्नाटा पसरा थां और ग्रामीणो को बिना सरकारी कामकाज निपटाऐ ही बैरंग लौटना पडा जिसके कर्मचारियों की हड़ताल को और अधिक बल मिला। आर पार की लडाई के मुड मे कर्मचारी हड़ताली कर्मचारियों बालूसिंह डामर, भेरू सिह मैंडा, विजय अजंनार, गोपाल चैहान सहित सभी हड़ताली कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा प्रदेश सरकार से शर्मा कमेटी की 23 सूत्री मांग को लागू करवाने के लिए कई बार सांकेतिक हड़ताल करते हुऐ 20 जुलाई को कैंडल मार्च भी निकाला था लेकिन कर्मचारियों की मांग नही मानी गई। इस लिए 23 जुलाई से लिपिक कर्मचारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गये और जब तक सरकार उनकी मांगे नही मानती हड़ताल जारी रहेगी। Post navigation चोरों की धमाकेदार उपस्थिति से नागरिक खौफजदा, तीन स्थानों के ताले तोड़े, एक घर में सेंधमारी कर चुराया लाखों का सामान लायंस क्लब के सेवा कार्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकता लिए हुए है- सुरेन्द्र कांकरिया