छकतला। आलीराजपुर जिले के छकतला क्षेत्र में सोमवार सुबह कटवाड गांव में शराब से भरे तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए गुजरात रवाना किया गया। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन पलटी खा गया। वाहन में भरी शराब भी बिखर गई। दुर्घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है इसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। Post navigation एसपी ने दी नवीन आपराधिक कानून 2023 की जानकारी, जागरुकता के लिए हुई कार्यशाला पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले