आलीराजपुर। सोमवार सुबह जिले वालपुर क्षेत्र में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैंं। एसपी राजेश व्यास मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पिता जागर सिंह , ललिता पति राकेश उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह साजिश है, हत्या है या फिर आत्महत्या। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। Post navigation शराब से भरे वाहन ने महिला को टक्कर मारी, एक की मौत कांग्रेस द्वारा नर्सिंग भर्ती घोटाला और पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा