मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

 ) आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा इटारा निवासी एक व्यक्ति जो कि रिश्तेदार के यहां गया था तथा रात्रि में वापसी के समय तालाब में गिर जाने के कारण मौत होने के समाचार है पुलिस थाना आम्बुआ में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छोटा इटारा निवासी हरिया पिता कुंवर सिंह (32) 12/01/2020 को अपने कुछ साथियों के साथ ग्राम छोटा इटारा में अपने रिश्तेदार के यहां गया था जहां पर मेहमान बाजी में शराब आदि पी तथा रात्रि में ही अपने साथियों को बगैर बताए छोटा इटारा से सागोटा के लिए चल दिया रास्ते में वह तालाब में उतर गया जिस कारण दलदल में फंस जाने तथा नशे के कारण पानी में गिर जाने एवं रात्रि में ठंड के कारण पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गई। घटना का पता तब चला जब वह घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की गई उसी बीच तीन दिनों बाद उसकी लाश तालाब में मिली जिसकी सूचना बालू पिता कुंवरसिंह तथा मेहराम ने थाना आम्बुआ को दी जहां पर मर्ग क्रमांक 3/2020 कायम कर शव का पंचनामा बनाकर शव परीक्षण उपरांत परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया। शव परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा आम्बुआ पुलिस थाना द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *