झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- अंबिका माता मंदिर पर शरद पूर्णिमा की रात आकर्षण गरबों का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक सुमधुर गरबों की धुन पर भक्तों ने मां की आराधना कर आकर्षक छटा बिखेरी। गरबे खेलने वाले आकर्षक परिधानों में सजकर आए थे। राधाकृष्ण का रूप धरकर भी युवाओं ने गरबे खेले। पूनम की रात थने आनो है के साथ माता को बुलावा दिया गया। प्राचीन मंदिर पर हुए आयोजन को देखने बड़ी संख्या में पूरे शहर से लोग आए। इसी तरह छोटी बालिकाओं ने यहां आकर्षक परिधानों में प्रस्तुति दी। राधाकृष्ण और शिव पार्वती का रूप धरकर बच्चे आए। पूरी रात गरबे चलते रहे। सुबह कब हो गई किसी को पता नहीं चला। न तो गरबे खेलने वालों पैर थमे और न देखने वालों की आंखे थकी। यहां बनाई गई बड़ी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न रंगों से सजी रंगोली को फूल.पत्तों से सजाया गया था। कार्यक्रम का संयोजन पुजारी वि_ल बैरागी,नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, शंकरलाल सोनी, ओम सोनी, बाबूलाल सोलंकी, अशोक गुगलिया ने किया। शरद पूर्णिमा की रात में खीर की महाप्रसादी का वितरण भक्तजनों को किया गया। Post navigation वर्षो से ड्रेसर के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की हो रही फजीहत व्यवहारिक ज्ञान व संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी : गौरसिंह कटारा