लवेश स्वर्णकार रायपुरिया मुख्य मार्ग पर पुराना पुलिस थाने के पास स्थित राधिका ज्वेलर्स पर बार बार बदमाश चोरी का प्रयास करते है ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। कल रात हुई चोरी के प्रयास में पुलिस और दुकानदार की सजकता से चोरी का प्रयास असफल रहा है। रायपुरिया टीआई राजकुमार कुंसारिया ने बताया कि मोहल्ले वासियों की मांग पर उनकी सुरक्षा को देखते हुवे शंकर मंदिर पुराना पुलिस थाने के सामने पुलिस का नया गस्त पाइंट बनाया जाएगा। यहां आए दिन बदमाशो के आने की सूचना मिलती है। इस नए गस्त पाइंट के साथ ही पूरे नगर में भी गस्त को बढ़ाया जाएगा टी आई ने नागरिकों से अपील की है कि बदमाशो की जानकारी मिलने पर या रात्रि में कोई हलचल होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देवे। जिससे ग्रामीणों की मदद लेकर बदमाशो को पकड़ने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। Post navigation अखिल विश्व गायत्री परिवार ने निकाली विशाल कलश यात्रा व सदग्रंथ शोभायात्रा व्यापारी के मकान में घुसकर 15 लाख की चांदी चुरा ले गए चोर