कु. हर्षवर्धन सिंह, राणापुर भारतीय जनता पार्टी राणापुर मंडल के महामंत्री कांतिलाल प्रजापत ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जिला झाबुआ लक्ष्मण सिंह नायक को व्हाट्सएप के जरिए सूचना देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। व्हाट्सएप पर प्रजापत ने लिखा मेरे परिवार में कुछ समस्या आने के कारण और मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मैं पार्टी को समय नहीं दे पाऊंगा। इस कारण से मैं मंडल महामंत्री पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की प्रार्थना करता हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा रहूंगा और पार्टी के लिए काम करूंगा। Post navigation 1250 दिन बाद चर्च में पुनः शुरू हुई प्रार्थना , मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर – एसपी के लिए विशेष प्रार्थना हुई पेटलावद नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, बीजेपी में चल रही रस्साकसी