अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान व आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
थाना आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम झीरण में 19 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे दो अज्ञात बदमाश कस्बे में विशाल पिता मनोहरदास बैरागी की किराना दुकान पर आए और गुटखा-पाउच मांगा जो दुकान पर बैठी बालिका ज्योति ने दिया तो दोनों बदमाश दुकान के बाहर रखी पेट्रोल से भरी कैन चुरा कर भागने लगे तो दुकानदार विशाल बैरागी द्वारा बाइक से उनका पीछा किया गया तो कस्बे के बाहर पहुंचने पर बाइक के पीछे बैठे एक बदमाश ने 12 बोर देशी कट्टे से फायर किया जिसके छर्रे विशाल बैरागी को चेहरे पर लगे जिससे वह वहीं गिर गया और आरोपी भी बाइक से गिर गए और बाइक छोडक़र जंगल में पैदल भाग निकले। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 307, 379/34 के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आम्बुआ पुलिस थाना प्रभारी विकास कपीस व उनकी टीम ने आरोपियों की पतारसी शुरू की तो संदेही आरोपी राकेश से पुलिस ने पूछताछ की जिससे उसके कब्जे से 12 बोर देसी कट्टा व जिंदा एक कारतूस व एक चला हुआ खाली खोखा पुलिस को बरामद करने में सफलता मिली। एक अन्य आरोपी राकेश थानसिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। अज्ञात आरोपी की धरपकडऩे में थाना प्रभारी आम्बुआ उनि विकास कपीस, प्रआर अरविंद, आर मनीष एवं दुलेसिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हें एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *