आलीराजपुर। एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय महाविद्यालय भाबरा में वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियो को वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने एवं नए मतदाताओं को नामावली में पंजीयन हेतु वोटर हेल्पलाइन ऐप्स के प्रयोग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविधालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस डोडवे द्वारा की गई। संचालन प्रो.मानसिंह डोडवा द्वारा किया गया। आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रेशम बघेल द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यशाला में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विधार्थी उपस्थित रहे। Post navigation राजनीति हलचल: नगर परिषद पेटलावद; भाजपा और निर्दलियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर..जीतेंगे-हारेंगे या हराएंगे …. भाजपा ने पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों की मौजूदगी में जारी किया संकल्प पत्र