चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा  में वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता अभियान के एंबेसडर गेंदल हटीला द्वारा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियो को वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने और नए मतदाताओं को नामावली में पंजीयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविधालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस डोडवे द्वारा की गई। संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रो.दिलीप गरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं विधार्थी उपस्थित रहे। आभार प्रो विजय कुमार अलावे ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *