अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- वैश्य संगठन महासम्मेलन मध्यप्रदेश वैश्य शाखा नानपुर में आज विशाल वाहन रैली कालिका मन्दिर से प्रारम्भ हुई जो नानपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाणी समाज धर्मशाला में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान जिले के प्रदेश मंत्री ओच्छबलाल सोमानी, जिलाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, जिला प्रभारी भरत महेश्वरी, महामंत्री रामेश्वर गुप्ता, आजाद नगर महासचिव रामेश्वर गुप्ता, तहसील प्रभारी मुकेश वाणी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाणी राज मौजूद थे। जिसमें प्रदेश मंत्री ओच्छबलाल सोमानी ने कहा कि संगठन में शक्ति है जो वैश्य समाज की सोच है सभी समाज को जोडऩे का काम कर रही है। कार्यक्रम के बाद नानपुर से अलीराजपुर सभा में सैकडड़ों वैश्य समाज के लोग पहुंचे। नानपुर से नितिन वाणी, तरुण लीलाराम वाणी, दिनेश राठौड़, देवेंद्र सोनी, जितेंद्र वाणी ,मनीष वाणी, विक्की वाणी, कमलेश वाणी, अखिलेश वाणी, विजय वाणी, प्रवीण राठौड़, सुनील राठौड़, केशव वाणी, संजय राठौड़, प्रदीप नगवडिय़ा, विवेकानन्द गुप्ता, महेंद्र सेठ, सन्तोष माहेश्वरी सभी समाज का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर महाआरती-महाप्रसादी कल 28 मार्च को अखिल भारतीय वाणी समाज निकालेगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा