आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
सांसद कांतिलाल भूरिया के गृह ग्राम मोरडूंडिया में स्वर्गीय वीरेंद्र भूरिया की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच हुआ। इस मैच में टीम मोरडुंडिया एवं फोर्स टीम झाबुआ के मध्य रोमांचक रहा, जिसमे आयोजक टीम विजय रही। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए व शील्ड एवं उपविजेता झाबुआ की फोर्स टीम को 11 हजार रुपए कलावती भूरिया ने प्रदान किए। इस मौके पर जिला पंचायत झाबुआ अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर, राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर, सांसद प्रतिनिधि बाबा भैया जोबट एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही आयोजक समिति के दीपू भूरिया, शेखर भूरिया, कमलेश भूरिया, महेश अजनार का सरहानीय सहयोग रहा। विजेता और उप विजेता टीमो के खिलाडिय़ो ने जमकर ढोल-मादल कर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन दीपू भूरिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन रेमण्डसिह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *