पीयूष चन्देल, अलीराजपुर 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक जनजाग्रति, क्रांतिकारियों की जीवनी एवं आदिवासियों के इतिहास से सम्बंधित ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 8 अगस्त 2020 शनिवार को दोपहर 12 बजे से की जा रही है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 10 मिनिट पूर्व लिंक भेज कर प्रारंभ की जावेगी, लिंक समाज के सभी संगठनों के ग्रुप में सेंड की जाएगी । लिंक पर जाकर अपनी सामान्य जानकारी भरे एवं प्रश्नोत्तरी के जवाब भरने के बाद सबमिट करने पर आपको आपके ईमेल पर सर्टिफिकेट मिलेगा यह प्रतियोगिता 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित की गई है। इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। प्रतियोगिता में प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेंडरी के छात्र भाग ले सकते हैं। समाज के कॉलेज स्तर के छात्र अपने अपने परिवार में छोटे भाई बहनों को सहयोग करेंगे।सभी प्रतिभागीयों को ईमेल पर ही ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जावेगा। उक्त जानकारी आकास जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर ने दी। Post navigation हिंदू युवा जनजाति संगठन की मंडल कार्यकारिणी गठित, वेरसिंह चौहान बने मंडल अध्यक्ष जिकां अध्यक्ष पटेल ने प्रदेश सरकार से की कोरोना से मृत चिकित्सक स्व. वाणी को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग