अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- मेगा विधिक साक्षरता शिविर अलीराजपुर में 17 फरवरी को प्रात: 11 बजे उमराली मेला ग्राउंड पर आयोजित किया किया जाएगा। इस विधिक साक्षरता शिविर में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। इसमें लगभग 200 लोगों को लाभान्वित करते हुए संभवत: एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। शिविर न्यायमूर्ति गोगोई के निर्देश पर चल रहा है जो न केवल मप्र राज्य में बल्कि संपूर्ण देश मे फरवरी माह में यह शिविर आयोजित होंगे। जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल ने मेगा शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। Post navigation प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हितग्राहीयों को जेल भेजने को तैयार “सरकार” रामकथा में बह रही है राम नाम की गंगा