मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
इस समय लोकसभा चुनाव की धूम धाम है लगभग सभी पार्टियों एवं निर्दलीय उम्मीदवार अपने अपने स्तर से चुनाव मैदान में डट गए हैं। इसी कड़ी में 4 मई को आम्बुआ तथा बोरझाड़ सेक्टर की बैठक बोट विधायक कलावती भूरिया ने पार्टी प्रत्याशी एवं कांतिलाल भूरिया के पक्ष में सेक्टर प्रभारियों की एक बैठक बोरझाड़ में आयोजित की। विधानसभा क्षेत्र जोबट के केंद्र बिंदु कहे जाने वाले आम्बुआ बोरझाड़ को केंद्र मान कर 4 मई को एक बैठक सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की बोरझाड़ में रखी गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भोपाल से आए कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक रविंद्र भाण्डे एवं संतोष शर्मा ने तथा विधायक सुश्री कलावती भूरिया, डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, अमान पठान, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षकमरू अजनार आदि ने संबोधित किया तथा पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का आव्हान किया। इस अवसर पर पार्टी के नारायण सिंह चौहान, नावेल इमाम वेल जोबट, कमलसिंह, प्रेमसिंह, चुनिया भाई, रमेश भाई, बबलू डावर, मगनसिंह तड़वी, हासिम अली, प्रेम सिंह, पुनिया भाई, तथा पूर्व में अन्य निर्दलीय का साथ देने वाले कार्यकर्ता आज पुन: पार्टी में वापस आए जिनमें सुमित कटारिया, भूपेंद्र रावतए आदि का पार्टी में विधायक द्वारा स्वागत किया गया विधायक सुश्री भूरिया ने आव्हान किया कि कार्यकर्ता वापस पार्टी में आ रहे हैं वे मन से पार्टी में जुटे तथा पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में अपना अहम योगदान दे। आज के कार्यक्रम में आम्बुआ, बोरझाड़, अडवाड़ा, झोरा, सेवड़,चिचलाना, हरदासपुर, आंबी, आगौनी, टेमाची, कालूवाट, मोटाउमर, देकालकुआ, इटारा, जुवारी, दरकली, भोरदू, टोकरिया झीरण, बड़ी, पनवानी, कोटबू आदि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक में आगामी दिनों जमकर प्रचार-प्रसार के साथ ही क्षेत्र में बैठके की जाने का निर्णय लिया गया।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *