आलीराजपुर। आलीराजपुर विधायक  मुकेश पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखंड सोंडवा स्थित ग्राम उमराली के एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय पहुंचे। विधायक पटेल ने छात्र-छात्राओं से समस्याओं के बारे में पूछा तो छात्र छात्राओं द्वारा बताया गया कि बिजली की समस्या बनी रहती है।

विद्यार्थियों ने बताया बिजली बार-बार चले जाती है जिसके कारण  पानी नहीं मिल पाता है और स्कूल की ड्रेसेस जो इस सत्र में दी जानी थी वह भी अभी तक छात्र छात्राओं को नहीं मिली। साथ ही विगत 2 वर्षों से छात्रवृत्ति एवं शिष्यवृत्ती का भुगतान नहीं होना बताया गया है। इस संबंध में विधायक पटेल ने प्राचार्य ज्ञानरंजन डे से पूछा गया कि इनकी शिष्यवृत्ती और छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने का क्या कारण है। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि इनकी छात्रवृत्ति शिष्यवृत्ती भुगतान के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भेजा गया है कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। साथ ही हॉस्टल वार्डन द्वारा बताया गया कि खाद्यान्न अप्रैल 2022 के बाद अभी तक आवंटन जारी नहीं होने से प्राप्त नहीं हुआ। 

विधायक पटेल ने छात्र-छात्राओं को कहा कि अपने माता पिता हूं की मेहनत का सही परिणाम दे। विधायक पटेल द्वारा सभी क्लास रूम में जाकर छात्र छात्राओं को समझाइश देते हुए उन्हें मार्गदर्शक किया कि आप पढ़ाई में अच्छा ध्यान बताएं और अच्छे नंबरों से पास होकर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन करें साथ ही छात्रावास एवं स्कूल से संबंधित कोई भी समस्या हो तो मुझे और प्राचार्य को अवगत करावे यदि प्राचार्य द्वारा समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो मुझे तत्काल अवगत करावे आपकी समस्या के निराकरण के लिए में प्रतिबंध रहूंगा। इस दौरान ओम राठौड़ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी  सुखराज मंडलोई आधार कार्ड युवा कार्यकर्ता छात्रावास अधीक्षक एवं स्कूल स्टाफ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *