आलीराजपुर। क्षेत्रीय विधायक सुलोचना रावत ने आज कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के ग्राम नानीबाडाई में नवनिर्मित विद्यालय, निर्माणाधीन छात्रावास भवन एवं कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्र छात्राओं से शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही कट्ठीवाड़ा जनपद सभा कक्ष में ब्लॉक के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं कार्यकर्ताओं का परिचय एवं समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागरसिंह चौहान, विशाल रावत, भद्दू पचाया, मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, जनपद अध्यक्ष शरमी भद्दू पचाया, धूंधा कनेश, जनपद सीईओ, एसडीएम लक्ष्मी गामड, तहसीलदार, थाना प्रभारी, फारेस्ट रेंजर एवं समस्त अधिकारीगण सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक कल गुरुवार को जोबट में विधायक सुलोचना रावत गुरुवार को जोबट नगर बस स्टैंड विधायक कार्यालय पर 11 बजे पहुंच कर जोबट मंडल व खट्टाली मंडल के ग्रामीण से चर्चा करेंगे। Post navigation प्राचार्य एस.एस.डोडवे को डाॅक्टर ऑफ फिलाॅसाफी की उपाधि एबीवीपी का प्रदर्शन 5 घंटे तक चलता रहा, नायब तहसीलदार ज्ञापन लेने आए तो नहीं दिया, सहायक आयुक्त को बुलाने अड़े रहे