चंद्रभान सिंह भदोरिया चुनावी वर्ष शुरु हो चुका है अलीराजपुर मे राजनीति वैसै भी सामान्य दिनो मे भी होती रहती है लेकिन अलीराजपुर के बीजेपी विधायक नागरसिंह चोहान ने आज बडे ही दिलचस्प अंदाज मे अपने 14 साल के विधायक काय॔काल या कहे बीजेपी सरकार के काय॔काल की उपलब्धिया गिनवाई .. उन्होंने फैसबुक पर लिखा कि ” विगत 14 साल मे अलीराजपुर इलाके मे हुऐ विकास को अगर ” केसरिया ” रंग के पैमाने से मापा जाये तो कैसा रहेगा ? तब तो पूरा अलीराजपुर जिला केसरिया ही केसरिया नजर आयेगा । यहा हम इसका मतलब भी बताते चले कि विधायक यह कहना चाह रहे है कि उनके काय॔काल मे इतना विकास हुआ है कि विकास कार्यो को केसरिया रंग से दिखाना शुरु करे तो पूरा अलीराजपुर जिला ही केसरिया ही केसरिया नजर आयेगा क्योकि विकास इतना हुआ है । विधायक की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक खुब कांपलीमेंट दे रहे है । लेकिन कांग्रेस या उनके किसी नेता की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नही देखी गयी है । Post navigation क्रूजर जीप-ट्रैक्टर में हुई जोरदार भिड़ंत, दोनो वाहन पुल से बीस फीट नीचे जा गिरे, छह गम्भीर कड़ी मशक्कत के बाद साइंस पार्क में लगने वाला पहला मॉडल बनकर तैयार