आलीराजपुर। आज क्षेत्रीय विधायक सुलोचना रावत के गृह निवास कानाकाकड मे बैठक हाल में ग्राम पंचायत बड़ा ईटारा और ग्राम पंचायत झीरन के सरपंच एवं ग्राम वासियों के साथ “जय जवान-जय किसान” के उद्घोषक व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं ग्राम स्वराज के प्रणेता पूज्य बापू महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान रावत ने कहा गांधी और शास्त्रीजी भारत देश के लिए प्रेरणास्रोत थे हर तरह से देश के लिए लड़ाई लडी जिससे आज भारत का नाम विदेशों मे सम्मान के साथ लिया जाता है । इस अवसर पर बड़ा ईटारा सरपंच , झीरण सरपंच , सहित सरपंचों के साथ आये बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Post navigation ग्राम सभा ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली में संपन्न अनेक मुद्दों पर खुलकर चर्चा कांग्रेस ने राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्रीजी की जयंती मनाई