विजय मालवी, खट्टाली क्षेत्रीय विधायक ने अपने प्रवास के दौरान जोबट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की एवं एक दूसरे कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय विधायक ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर मोनू बाबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, मोहम्मद भाई ,सुल्तान खत्री, रमेश मेहता वेरसिंह सिंधी ,करण सिंह बेड़िया रफीक बादशाह, रफीक मकरानी रेमंडसिंह निगम ,इदरीश खान महेश मेडा,जाकिर मकरानी सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस समर्थित सरपंच व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बिना भय एवं बिना दबाव के कार्य करें ।आपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में जोबट विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से विजय बनाएं। भूरिया ने इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मम्मा मियां नावेल इमानुएल एवं आराम पटेल को भी नव वर्ष की बधाई दी एवं प्रसन्नता जाहिर की । कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरु अजनार, मोनू बाबा एवं रमेश मेहता ने नववर्ष की सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। Post navigation भागवत कथा मे पहुंचे बोहरा-मुस्लिम समाज के धर्मावलंबी : प्रभु को पाना हो तो इस संसार के मोह को छोडऩा होगा : पंडित कमलकिशोर नागर Next Post