हरीश राठौड़, पेटलावद गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रार्चाय को सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया कि पेटलावद कॉलेज की बीए, बीएससी, एमए कक्षाओं मं प्रवेश हेतु निर्धारित सीट भर जाने से लगभग 250 छात्र छात्राओ प्रवेश वंचित रह गए। वही रुक जाना नहीं में करीब 80 से 90 विद्यार्थियों प्रवेश से वंचित रह गए। इसी के साथ छात्र छात्राओ ने कहा कि अगर बीए-बीएससी, एमए की सीटे बढाई जाए। प्रवेश दिनांक भी बढाई जावे एवं रूक जाना नही योजना के तहत वंचत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए। अगर हमारी समस्या का निराकरण नही हुआ तो आंदोलन कर चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिध आशीष मूथा, विनोद डामर, जीवन ठाकुर,राजेश बारिया, गोपाल, जगदीश सुरेश आदि उपस्थित थे। Post navigation दिवंगत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दिनेश खपेड़ के निधन पर दी श्रद्धांजलि राहगीर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दुर्घटना के बाद युवक की हालत गंभीर