वीरेंद्र बसेर, घुघरी वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आज 17 जून 2022 को शासकीय हाई स्कूल घुघरी में “स्कूल चले हम ” कार्यक्रम का विधिवत आयोजन कर प्रवेशोत्सव मनाया गया।जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री मनोहर बसेर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर ,पुष्पहार पहनाकर ,मिठाई खिला कर स्वागत किया गया।साथ ही प्रवेशित छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरित की गई।इस अवसर पर प्राचार्य श्री बसेर ने उध्बोधन में कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे ,यदि कोई हो तो तुरंत सूचित करें। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षिक श्री राकेश आर्य जगदीश चंद्र आचार्य सतीश चंद्र शर्मा ने अपने विचार रखे। Post navigation आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व विधायक डावर को दो अहम जिम्मेदारी* उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल चले अभियान के तहत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया