हरीश राठौड़, पेटलावद परिवर्तन जीवन का नियम है। शासकीय नौकरी में कई स्थानों पर जाना पड़ता है और देश प्रदेश के विभिन्न शहरों में आमजन का प्रेम भी मिलता है जिसे देखकर मन अभिभूत हो जाता है। पेटलावद में भी इसी प्रकार का माहौल मिला यहां की यादे हमेशा जहन में रहेगी। उक्त बात नगर निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने स्थानांतरण होने पर पुलिस विभाग द्वारा दी गई विदाई पार्टी में कहीं। इस मौके पर एसडीओपी आरआर अवास्या ने कहा कि टीआई लोकेंद्र सिंह ने नगर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नगर में पूर्व में हुए दो कांड के बाद नगर में शांति व्यवस्था के लिए गंभीर पुलिस प्रशासन की जरूरत थी जो कि लोकेंद्रसिंह द्वारा पूरी की गई। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा भी टीआई का सम्मान किया गया। पुलिस विभाग की ओर से भी उनका स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के बीएस सिसौदिया, रामजी मिश्रा, इंद्रजीतसिंह ठाकुर, पत्रकार मोहन पडिय़ार, संजय पी. लोढ़ा, वीरेंद्र भट्ट, हरिश राठौड़, मनोज पुरोहित, मुकेश सिसौदिया, जितेश विश्वकर्मा, तन्मय चतुर्वेदी, दिलीप मालवीय,चेनालाल गेहलोत, साबीर मंसूरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पंवार ने किया और आभार बीएस सिसौदिया ने माना। Post navigation भाई बहन रहे अव्वल शीतल 12वीं में 90 फीसदी तो निखिल 10वी में 83 फीसदी महिला ने पति, सास-ससुर पर दहेज की मांग करते हुए जहर देने के लगाए आरोप